- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- महाशिवरात्रि पर सर्वेश्वर धाम...
पन्ना: महाशिवरात्रि पर सर्वेश्वर धाम बिरसिंहपुर से निकलेगी भगवान शिव की बारात

डिजिटल डेस्क, पवई नि.प्र.। पवई से 10 किलोमीटर दूर ग्राम बिरसिंहपुर में स्थित सर्वेश्वर नाथ धाम में बीते वर्षों की भांति आगामी महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की बारात गाजेबाजे के साथ निकाली जाएगी। बता दें कि महाशिवरात्रि पर सर्वेश्वरनाथ धाम में बीते 136 वर्षों से भगवान शंकर की बारात निकालने का आयोजन किया जाता रहा है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सर्वेश्वरनाथ धाम के व्यवस्थापक भारतेंदु सिंह दाऊ ने समस्त क्षेत्रवासियों से महाशिवरात्रि पर सर्वेश्वरनाथ महाराज की बारात में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
यह भी पढ़े -नारी शक्ति वंदन संवाद सम्पन्न, स्वसहायता समूह की महिलायें हुई शामिल
Created On :   7 March 2024 1:43 PM IST
Next Story












