पन्ना: अंतराष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन की बैठक सम्पन्न

अंतराष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन की बैठक सम्पन्न
  • अंतराष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन की बैठक सम्पन्न
  • १२ मई को दोपहर १२ बजे से स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में सम्पन्न हुई

डिजिटल डेस्क, पन्ना। अंतराष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन की एक बैठक १२ मई को दोपहर १२ बजे से स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में सम्पन्न हुई। जिसमें संगठन के प्रदेशाध्यक्ष के साथ सागर संभाग के समस्त जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे। आयोजित बैठक में संगठन से जुडे मुद्दों पर चर्चा हुई तथा संगठन को मजबूत बनाने एवं मानवाधिकार की सुरक्षा के लिए संगठन द्वारा किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की गई। आयोजित बैठक में संगठन के प्रदेशमहासचिव अशोक सिंह सहित रामरतन दीक्षित, प्रवीण राय, अरविंद चतुर्वेदी, डी.पी. विश्वकर्मा, पवन सोनी, अनिल मिश्रा, राम सिंह यादव, हरिशंकर जडिया, गजाधर कुशवाहा, बाल मुंकद कुशवाहा, गनेश कुशवाहा, लखन कुशवाहा, परशुराम कुशवाहा सहित जिलाध्यक्ष पन्ना महादेव शिवहरे वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, जिला महासचिव रत्नेश पटैरिया, महिला मोर्चा की अध्यक्ष संगीता जायसवाल, मीडिया प्रभारी विशाल जडिया, नत्थू सिंह, मनीष शिवहरे, अंकुर शिवहरे, सजनीश शर्मा, राजकुमार वर्मा, प्रदीप विश्वास, रामनायक चौरासिया, प्रदीप सेन, रामस्वरूप कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, शिवांश शिवहरे, विवेक सक्सेना, एडवोकेट राजेन्द्र पटेल, चन्द्रवल सरपंच राममिलन आदि उपस्थित रहे। बैठक का मंचीय संचालन महासचिव रत्नेश पटैरिया ने किया।

यह भी पढ़े -अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुल्डोजर, दस लोगों के अतिक्रमण हटाये गए, विवाद पर पहुंची पुलिस

Created On :   16 May 2024 4:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story