पन्ना: विधायक पवई ने रैपुरा में भाजपा कार्यालय का किया उद्घाटन

विधायक पवई ने रैपुरा में भाजपा कार्यालय का किया उद्घाटन
  • आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के पवई विधायक प्रहलाद लोधी
  • विधायक पवई ने रैपुरा में भाजपा कार्यालय का किया उद्घाटन

डिजिटल डेस्क, रैपुरा नि.प्र.। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के पवई विधायक प्रहलाद लोधी द्वारा १३ अप्रैल को रानी अवंत बाई चौक रैपुरा के समीप भाजपा कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इस दौरान पवई विधायक ने कहा कि यह क्षेत्र पन्ना जिले की अंतिम सीमा पर स्थित है जो चुनाव की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामबिहारी चौरसिया, कान्हू राजा, विजय मोदी, राकेश जैन, महेन्द्र लोधी, रमेश सोनी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष आनंद लोधी, पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष कमलेश लोधी, चंद्रपाल सिंह बुंदेला, तखत सिंह बुंदेला, वृंदावन लोधी रामस्वरूप लोधी, कैलाश लोधी, बहादुर लोधी, लखन लाल लोधी, विजय प्रजापति, शीतल यादव सहित सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़े -नवरात्रि के छठवें दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, हर मनोकामना होगी पूर्ण

Created On :   14 April 2024 4:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story