पन्ना: नगर पालिका ने स्व सहायता समूह से कराई शौैंचालयों की ग्रेडिंग

नगर पालिका ने स्व सहायता समूह से कराई शौैंचालयों की ग्रेडिंग

डिजिटल डेस्क, पन्ना। नगर पालिका परिषद पन्ना द्वारा क्लीन टॉयलेट कैंपने चलाया जा रहा है। प्रतिदिन शौंचालयों की साफ -सफाई कराई जा रही है। इसके साथ ही अब इन शौंचालयों की ग्रेडिंग स्व सहायता समूह की महिलाओं से कराई गई। हर्ष, महालक्ष्मी एवं गर्व स्व सहायता समूह की महिलाओं ने इसमें भाग लिया जिसमें ग्रेडिंग हेतु तीन समूह बनाया गया। एक समूह में तीन महिलाएं थीं इस प्रकार कुल ०९ स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा ग्रेडिंग का कार्य कराया गया। पहले निकाय के उपयंत्री एवं नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन से अजीत सिंह धुर्वे द्वारा महिलाओं को ग्रेडिंग कार्य हेतु प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में ग्रेडिंग के प्रपत्रों, मापदंडों एवं अंक प्रदान करने की प्रक्रिया को समझाया गया। इसके बाद समूहों को ग्रेडिंग कार्य हेतु रवाना किया गया। शौंचालयों में रोशनदान, शीट की सफाई, नल, दरवाजे, वाश बेसिन की स्थिति इत्यादि हेतु अंक प्रदान करने थे। समूह द्वारा यह कार्य करके पत्रक नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन के पास जमा किए गए। मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशि कपूर गढपाले के निर्देशन में निकाय के उपयंत्री अजीत सिंह धुर्वे, सामुदायिक संगठक श्रीमती अरुणा अवस्थी, श्रीमती शहीदान खान, अमित साहू, शशि विश्वकर्मा, उत्तरा विश्वकर्मा, ज्ञान विश्वकर्मा, अर्चना रैकवार, किरण रैकवार, सुनीता रैकवार, कविता कुशवाहा, ऊषा रैकवार, रानी कुशवाहा द्वारा कार्य संपादित करवाया गया।

Created On :   23 Dec 2023 11:09 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story