छत्रसाल महाविद्यालय में राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन 25 अगस्त को

छत्रसाल महाविद्यालय में राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन 25 अगस्त को

डिजिटल डेस्क, पन्ना। उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार छत्रसाल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पन्ना की आइक्यूएसी के द्वारा व्यक्तित्व विकास के विभिन्न आयाम विषय पर एक राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन दिनांक 25 अगस्त 2023 को किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय वेबीनार का उदघाटन महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्विद्यालय छतरपुर की कुलपति प्रो. शुभा तिवारी करेंगी। वेबीनार में उच्च शिक्षा के सागर संभाग के अतिरिक्त संचालक प्रो. जी.पी. चौधरी मुख्य संरक्षक एवं महाविद्यालय की जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष राजेश गौतम विशिष्ट अतिथि होंगे। महाविद्यालय प्राचार्य और संरक्षक डॉ. एच.एस. शर्मा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। वेबीनार का विषय प्रवर्तन संयोजक डॉ. मनोज कुमार शुक्ल द्वारा किया जाएगा।

Created On :   24 Aug 2023 6:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story