- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- पन्ना शहर के पहाडीकोठी स्थित मदार...
Panna News: पन्ना शहर के पहाडीकोठी स्थित मदार टेकरी में फांसी पर झूली महिला की हुई मौत

By - Bhaskar Hindi |24 Feb 2025 5:23 PM IST
- पन्ना शहर के पहाडीकोठी स्थित मदार टेकरी में
- फांसी पर झूली महिला की हुई मौत
Panna News: पन्ना शहर के पहाडीकोठी स्थित मदार टेकरी में निवासरत एक ३५ वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस द्वारा मृतिका के शव को बरामद करते हुए पोस्टमार्टम करवाया गया तथा मर्ग कायम करते हुए जांच कार्यवाही शुरू कर दी। घटना की सूचना मृतिका चांदनी के पति मोहम्मद अबरार पिता सलीम उम्र ३६ वर्ष द्वारा दी गई। पति द्वारा पुलिस को बताया गया कि उसका विवाह चांदनी के साथ १२ वर्ष पूर्व हुआ था दो पुत्र व पुत्रियां है। शनिवार की शाम को करीब ०५ बजे उसे पत्नी द्वारा फांसी लगाये जाने की जानकारी मिली देखा तो पत्नी फांसी के फंदे पर झूली थी और उसकी मौत हो चुकी थी। मृतिका द्वारा आत्महत्या किए जाने की क्या वजह होगी यह सामने नही आई है मामले की पुलिस जांच कर रही है।
Created On :   24 Feb 2025 5:23 PM IST
Next Story