- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- मोहन्द्रा संकुल प्राचार्य को बदले...
Panna News: मोहन्द्रा संकुल प्राचार्य को बदले जाने पवई विधायक का पत्र वायरल, महकमे में बना चर्चा का विषय

- मोहन्द्रा संकुल प्राचार्य को बदले जाने पवई विधायक का पत्र वायर
- महकमे में बना चर्चा का विषय
Panna News: शिक्षकों की आपसी गुटबाजी और प्राचार्य पद की कुर्सी हथियाने संकुल मोहन्द्रा के शिक्षकों में खींचतान मची है। प्रभार की बैसाखी के सहारे पिछले 10 साल से संकुल केंद्र मोहन्द्रा का संचालन हो रहा है जिस कारण मोहन्द्रा की शैक्षणिक व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। वर्तमान प्राचार्य शालकराम शर्मा लगभग ०2 साल से अपने पदीय दायित्व का निर्वहन कर तो रहे है लेकिन उनकी कार्य प्रणाली और दक्षता पर स्थानीय लोग सवाल भी खड़ा करते हैं। यहां तक कि एक कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक रूप से पवई विधायक भी प्राचार्य शालकराम शर्मा की कार्य प्रणाली पर नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं। संकुल की शैक्षणिक और डाक व्यवस्था में प्राचार्य को सहयोग न करने वाले मातहत कर्मचारियों पर प्राचार्य श्री शर्मा द्वारा सख्त रुख न अपनाने के कारण भी संकुल की व्यवस्थाएं गड़बड़ाई हुई है। पिछले 10 सालों के दौरान चार बार प्राचार्य बदले जा चुके हैं लेकिन अंचल की शैक्षणिक व्यवस्था नहीं बदल पा रही। इस बीच पवई विधायक प्रहलाद लोधी द्वारा कलेक्टर पन्ना को लिखा एक पत्र वायरल हो रहा है जिसमें जिसमें उन्होंने वर्तमान प्राचार्य शालकराम शर्मा को हटाकर पूर्व में प्राचार्य रहे संतोष शर्मा को नियुक्त किए जाने की अनुशंसा की है।
खबर है कि पवई विधायक को वर्तमान प्राचार्य शालकराम शर्मा के विरुद्ध कुछ लोगों के हस्ताक्षर युक्त एक शिकायती पत्र सौंपा था जो कहीं से वायरल हो गया। जब वर्तमान प्राचार्य ने उक्त शिकायती पत्र में हस्ताक्षर करने वाले व्यक्तियों से संपर्क किया तो शिकायतकर्ताओं ने न सिर्फ अपने हस्ताक्षर को फर्जी कहा वरन यह लिखकर भी दे दिया कि उक्त शिकायत से हमें कोई लेना देना नहीं है। अब सवाल उठता है विधायक को शिकायतकर्ताओं के फर्जी हस्ताक्षर कर शिकायती आवेदन सौंपा किसने है। चर्चा यह भी है कि पूर्व प्राचार्य संतोष शर्मा की पत्नि प्रेमलता संकुल मोहन्द्रा में लेखापाल के पद पर पदस्थ है और पिछले कुछ सालों से लगातार अपने दायित्व निर्वहन में गंभीर लापरवाही कर रही हैं। यहां तक की अनुपस्थित होने पर प्राचार्य द्वारा लगाए गए मार्क के ऊपर तक हस्ताक्षर कर रही हंै जिस कारण विद्यालय का लिपिकीय कार्य भी पूरी तरह से प्रभावित है। संकुल प्राचार्य लेखापाल प्रेमलता शर्मा को कई बार नोटिस भी दिया जा चुका है लेकिन लेखापाल की कार्य प्रणाली में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा। कुछ दिनों पूर्व संयुक्त संचालक सागर द्वारा संकुल मोहन्द्रा की लेखापाल प्रेमलता शर्मा को मौखिक रूप से काम नहीं तो दाम नहीं की कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी और उसके बाद प्राचार्य शालकराम शर्मा ने फिर से नोटिस काट दिया। इसके कुछ समय बाद शालकराम शर्मा को हटाकर लेखापाल प्रेमलता शर्मा के पति और पूर्व प्राचार्य संतोष शर्मा को प्राचार्य बनाए जाने विधायक का यह पत्र वायरल हो रहा जो अब चर्चा का विषय बन गया है।
Created On :   8 Aug 2025 12:46 PM IST