- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- पन्ना शहर स्थित श्री रामजानकी मंदिर...
Panna News: पन्ना शहर स्थित श्री रामजानकी मंदिर टिकुरिया में विद्युत करण्ट से युवक की मौत

Panna News: पन्ना शहर स्थित श्री रामजानकी मंदिर टिकुरिया मोहल्ला निवासरत एक युवक की विद्युत करण्ट से मौत हो जाने की घटना सामने आई है। घटना के संबध में जो जानकारी सामने आई है मृतक शिवम यादव रविवार की रात्रि को अपने घर के कमरे में सोने गया था। जहां पर कूलर से प्रवाहित करण्ट की चपेट में वह आ गया और उसकी मौत हो गई। घटना के संबध में जानकारी अस्पताल से पुलिस को प्राप्त हुई। जिस पर मृतक का पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत विद्युत करण्ट लगने से होना सामने आया है। जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है।
Created On :   15 April 2025 5:15 PM IST
Next Story













