Panna News: भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का जलाया पुतला

भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का जलाया पुतला
  • भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का जलाया पुतला

Panna News: भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के एक कथित विवादित बयान के विरोध में उनका पुतला जलाया। भाजपा का आरोप है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने महिलाओं खासकर लाड़ली बहनों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की है। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शशि राजे परमार ने कहा कि जब पूरा देश हरतालिका तीज का पर्व मना रहा था तब पटवारी ने महिलाओं के खिलाफ गलत बयान दिया। उन्होंने कहा कि पटवारी ने यह कहकर प्रदेश की बहन-बेटियों का अपमान किया है कि वह सबसे ज्यादा शराब पीती हैं। जिलाध्यक्ष शशि राजे परमार ने इस बयान को महिलाओं की पहचान, संस्कार और परिवार व्यवस्था का अपमान बताया। बीजेपी की जिला महामंत्री मनीषा गोस्वामी ने भी श्री पटवारी के बयान को शर्मनाक बताया और कहा कि कांग्रेस हमेशा से महिलाओं का अपमान करती रही है जबकि बीजेपी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करती है। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान बीजेपी नेताओं ने पटवारी से माफी की मांग की और कहा कि जब तक वह माफी नहीं मांगेंगे तब तक प्रदेश की बहनें उन्हें माफ नहीं करेंगी। इस कार्यक्रम में बीजेपी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Created On :   28 Aug 2025 12:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story