Panna News: सीएमएचओ ने किया पोषण पुनर्वास केन्द्र अमानगंज का निरीक्षण

सीएमएचओ ने किया पोषण पुनर्वास केन्द्र अमानगंज का निरीक्षण
  • मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.के. त्रिपाठी द्वारा
  • पोषण पुनर्वास केन्द्र अमानगंज का निरीक्षण

Panna News: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.के. त्रिपाठी द्वारा पोषण पुनर्वास केन्द्र अमानगंज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भर्ती बच्चों की केस शीट अनुसार उनमें हुए प्रगति एवं केन्द्र से छुट्टी उपरांत बच्चों की फालोअप की स्थिति को देखा गया। भर्ती बच्चों की माताओं से संस्था में प्रदान की जा रही सेवाओं की गुणवत्ता की जानकारी ली गई। संस्था में उपकरण, साम्रगी निर्धारित नियमानुसार पाई गई। केन्द्र में पदस्थ स्टॉफ को पूर्ण मनोयोग से कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। माताओं के साथ सकारात्मक एवं आत्मीय व्यवहार कौशल से संवाद करने की समझाइश दी गई। जिससे बिस्तर की क्षमता के आधार पर केन्द्र में शत-प्रतिशत उपलब्धि अर्जित कर सके। सीएमएचओ द्वारा बताया गया कि पोषण पुनर्वास केन्द्र एनआरसी चिन्हित स्वास्थ्य केन्द्रों में संचालित एक इकाई है जहॉ गंभीर कुपोषण वाले बच्चों को भर्ती किया जाता है एवं उनका प्रबंधन किया जाता है।

बच्चों को निर्धारित मानदंडो के अनुसार भर्ती किया जाता है और उन्हें चिकित्साक एवं पोषण संबंधी देखभाल प्रदान की जाती है। केन्द्र में बच्चों के लिए समय पर पर्याप्त उचित आहार प्रदान किया जाता है। बच्चों के पालकों को बच्चे में पोषण और स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान करने, उचित आहार, देखभाल, स्वच्छता पर प्रशिक्षित स्टॉफ के द्वारा परामर्श प्रदान किया जाता है। पोषण पुनर्वास केन्द्रों का मुख्य उद्देश्य गंभीर कुपोषण से ग्रस्तक बच्चों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक विकास को बढावा देते हुए शिशु एवं बाल मृत्यु दर के कारणों में कमी लाना है। पोषण पुनर्वास केन्द्र से छुट्टी उपरांत निर्धारित समय पर बच्चों का फॉलोअप भी किया जाता है।

Created On :   22 April 2025 12:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story