Panna News: हर घर अखबार दैनिक भास्कर की पुलिस अधीक्षक से विशेष बातचीत, अखबार में पढी खबर ज्यादा समय तक याद रहती है

हर घर अखबार दैनिक भास्कर की पुलिस अधीक्षक से विशेष बातचीत, अखबार में पढी खबर ज्यादा समय तक याद रहती है

Panna News: अखबार प्रतिदिन पढने वाली चीज है यह आदत में आ जाता है इसका निश्चित रूप से लाभ कॉम्पिटेटिव एग्जाम में मिला। वर्तमान समाज में अखबार व स्वतंत्र मीडिया का बहुत बडा रोल है। यह बात अभी हाल ही में पन्ना पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ हुई 2016 बैच की भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी निवेदिता नायडू ने दैनिक भास्कर के हर घर अखबार अभियान के तहत विशेष बातचीत में कही। एसपी के रूप में उनका यह दूसरा जिला है इसके पहले वह उमरिया में पदस्थ थी। अपने कर्तव्यनिष्ठ और संवेदनशील रवैये के लिए जानी जाती है। इस अभियान के संदर्भ में हमने जिले की नई पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू से विशेष बातचीत की।

समाज में अखबार की भूमिका पर चंद सवाल:-

आपकी पढ़ाई में अखबार की क्या भूमिका रही

मेरे विद्यार्थी जीवन में अखबार का महत्व बहुत गहरा रहा है। यह सिर्फ जानकारी का स्त्रोत नहीं था बल्कि मेरे ज्ञान को विस्तार देने और विश्लेषणात्मक सोच विकसित करने का एक महत्वपूर्ण साधन था। विशेष रूप से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के दौरान अखबार मेरे लिए एक अभिन्न अंग बन गया था। यह मुझे न सिर्फ करेंट अफेयर्स से अपडेट रखता था।

वर्तमान समाज में अखबार का क्या रोल है

आज के समय में जब सूचनाओं का अंबार लगा हुआ है अखबार का रोल पहले से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है। आज के समय मे सोशल मीडिया के जरिये झूठी और भ्रामक खबरें फैलती है ऐसे में अखबार एक विश्वसनीय और प्रामाणिक स्त्रोत के रूप में काम करता है। यह हमें न सिर्फ देश-दुनिया की घटनाओं से अवगत कराता है बल्कि उन घटनाओं का गहन विश्लेषण भी प्रस्तुत करता है। एक जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिएए सही जानकारी तक पहुंच होना बेहद जरूरी है और अखबार इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

आप अखबार को किस रूप में देखती हैं

मेरे लिए अखबार सिर्फ एक कागज का टुकड़ा नहीं बल्कि लोकतंत्र का एक चौथा स्तंभ है। यह सरकार और जनता के बीच एक सेतु का काम करता है। यह सशक्तिकरण का एक माध्यम है जो हमें हमारे अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है। मैं इसे एक ऐसी खिडक़ी के रूप में देखती हूं जो हमें हमारे आसपास हो रही घटनाओं से जोड़ती है और हमें एक सूचित निर्णय लेने में मदद करती है।

संचार के अन्य माध्यमों की तुलना में यह कितना प्रभावी है

डिजिटल मीडिया की गतिशीलता को नकार नहीं सकते लेकिन अखबार की विश्वसनीयता और गहराई बेजोड़ है। जहां डिजिटल माध्यमों पर खबरें अक्सर छोटे और सतही रूप में मिलती हैं वहीं अखबार विस्तृत और सत्यापित जानकारी प्रदान करता है।

घर के सभी सदस्य पढते हैं अखबार

पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने कहा कि अखबार हमारे परिवार के सभी सदस्य पढ़ते हैं सुबह से उसका इंतजार रहता है अखबार घर के हर सदस्य की आदत जैसा बन गया है जब तक अखबार नहीं पढ़ लेते तब तक ऐसा लगता है कि कोई कार्य अधूरा रह गया है।

Created On :   25 Sept 2025 3:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story