- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच के...
Panna News: सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच के विद्यार्थियों को कराया फील्ड विजिट

- शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना
- सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच के विद्यार्थियों को कराया फील्ड विजिट
Panna News: शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना के सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत विद्यार्थियों को फील्ड विजिट विषय के व्यवहारिक ज्ञान के उद्देश्य से जनकपुर रोड पर निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज का विजिट कराया गया। इस विजिट के दौरान विद्यार्थियों को साइट इंजीनियर अभिषेक द्वारा ब्रिज निर्माण के तकनीकी पहलुओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इसके अलावा परियोजना के विषय में विस्तार से बताया गया। विद्यार्थियों को रेल लाइन निर्माण में उपयोग होने वाली निर्माण सामग्री जैसे गिट्टी, सीमेंट, रेत इत्यादि के निर्धारित मानकों के अनुरूप होने की आवश्यकता एवं महत्व पर जानकारी प्रदान की गई।
साइट पर उपस्थित ठेकेदार रंजन सिंह ने रेलवे विभाग अंतर्गत निर्मित विभिन्न स्ट्रक्चर का अवलोकन करवाते हुए विद्यार्थियों को साइट पर उपयोग हो रही विभिन्न मशीन एवं उपकरणों के परिचालन की विधि से परिचित करवाया गया। फील्ड विजिट के दौरान सिविल ब्रांच के अतिथि व्याख्याता सुभाष पाण्डेय भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को फील्ड विजिट का महत्व बताते हुये विषय के सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक दोनों पहलुओं पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय का फील्ड विजिट कार्यक्रम प्राचार्य अरविन्द त्रिपाठी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
Created On :   21 May 2025 5:06 PM IST