- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- अल्प प्रवास पर पवई पहुंचे वन...
Panna News: अल्प प्रवास पर पवई पहुंचे वन पर्यावरण मंत्री, मां कलेही का लिया आर्शीवाद

Panna News: कटनी से छतरपुर जिले के लिए जाते समय मध्य प्रदेश के वन पर्यावरण विभाग के राज्य मंत्री एवं विधानसभा क्रमांक 49 चंदला से विधायक दिलीप अहिरवार गुरुवार को अल्प प्रवास पर पवई पहुंचे जहां उन्होंने बुंदेलखंड में विख्यात पतने नदीं के किनारे विराजमान सिद्ध स्थल माता कलेही के दरबार में पहुंचकर मां के दर पर माथा टेका और उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही क्षेत्र के साथ पूरे प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए माता से कामना की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि एक अक्टूबर से प्रदेश भर के सभी टाइगर रिजर्व पर्यटन के लिए खोल दिए गए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वर्चुअली माध्यम से रिजर्व को खोला। जिससे प्रदेश में पर्यटन बढ़ेगा और लोगों को जैव विविधता को नजदीक से समझने के अवसर मिलेंगे। इस मौके पर वन परिक्षेत्र अधिकारी नितेश पटेल एवं वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
Created On :   10 Oct 2025 5:37 PM IST