Panna News: महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम स्थगित

महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम स्थगित

Panna News: शहर के धरमसागर तालाब में स्थापित महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह कार्यक्रम 18 अक्टूबर को प्रस्तावित था जिसमें मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था। कार्यक्रम स्थगित होने का कारण विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर को बिहार चुनाव में पार्टी द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिया जाना बताया गया है। विधायक प्रतिनिधि विष्णु पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के लिए नगरपालिका पन्ना ने तैयारियां भी शुरू कर दी थीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी दिनों में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर के कार्यक्रम का नया निर्धारण किया जाएगा और प्रतिमा का अनावरण पूरी भव्यता के साथ किया जाएगा। श्री पाण्डेय ने कहा कि जब भी यह कार्यक्रम आयोजित होगा उसे ऐतिहासिक तरीके से संपन्न कराया जाएगा।


Created On :   10 Oct 2025 12:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story