- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्री 108...
Panna News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्री 108 श्री प्राणनाथ जी मंदिर ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क योग शिविर

Panna News: 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर की जा रही तैयारियों की शुरुआत कर दी गई है। श्री प्राणनाथ धर्मशाला पन्ना में सुबह 6 बजे से 7 बजे तक श्री 108 प्राणनाथ जी मंदिर ट्रस्ट द्वारा नियमित रूप से योग अभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। जिससे नगरवासियों को शारीरिक, मानसिक और आत्मिक लाभ प्राप्त हो सके। नगरवासियों से आग्रह है कि वे इस योग शिविर में नियमित भाग लेकर अपने स्वास्थ्य और मनोबल को मजबूत बनाएं। यह पुनीत प्रयास न केवल स्वास्थ्य सुधार में सहायक होगा बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करेगा।
Created On :   14 Jun 2025 1:57 PM IST
Next Story













