Panna News: रसोई केन्द्र का निरीक्षण कर जांची भोजन की गुणवत्ता

रसोई केन्द्र का निरीक्षण कर जांची भोजन की गुणवत्ता
  • कलेक्टर सुरेश कुमार के निर्देशानुसार
  • रसोई केन्द्र का निरीक्षण कर जांची भोजन की गुणवत्ता

Panna News: कलेक्टर सुरेश कुमार के निर्देशानुसार जिला स्तरीय जांच दल द्वारा दीनदयाल रसोई केन्द्र पन्ना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अशोक चतुर्वेदी, जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी शशिकपूर गढपाले, जिला आपूर्ति अधिकारी देवेन्द्र खोबरिया, महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र राहुल दुबे एवं म.प्र. स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन के टी.पी. डेहरिया द्वारा संयुक्त रूप से रसोई केन्द्र का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता जांची गई। साथ ही रसोई केन्द्र के संचालन, संधारण व व्यवस्थाओं का मूल्यांकन कर हितग्राहियों से चर्चा भी की। हितग्राहियों ने भोजन की बेहतर गुणवत्ता एवं व्यवस्था के बारे में बताया। इस दौरान अरुण चंद्रपुरिया, पवन द्विवेदी एवं रसोई केंद्र संचालक संस्था के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Created On :   1 March 2025 4:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story