- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की...
Panna News: मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की बैठक पवई में हुई संपन्न

- मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की बैठक पवई में हुई संपन्न
Panna News: मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष एवं जिला क्रीडा अधिकारी राजेश मिश्रा की अध्यक्षता में शिवकुमार मिश्रा संरक्षक, सुनील खरे राज्य कर्मचारी संघ सहसंयोजक एवं राजेंद्र सिंह राज्य कर्मचारी संघ सहसंयोजक के तत्वाधान में बुधवार को पवई जनपद शिक्षा केंद्र में अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें पवई ब्लॉक एवं तहसील स्तरीय राज्य कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया। शिक्षक मुकेश कुमार पाठक को सर्व सम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मनोज कुमार परौंहा को तहसील अध्यक्ष, अनिल रावत कोषाध्यक्ष, अनिल पटेल सचिव, सह कोषा अध्यक्ष आशीष विश्वकर्मा, तहसील सचिव नीरज कुमार और सौरभ जैन को तहसील उपाध्यक्ष बनाया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष के द्वारा समस्त नवनियुक्त कर्मचारियों को उनको नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी राम भुवन बागरी, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य आर.एस. गुप्ता, राज्यपाल से सम्मानित शिक्षक सतानंद पाठक, राजेश पाठक एडवोकेट, अरविंद्र दिवाकर पाण्डेय सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रवि शंकर सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि अधिकारी कर्मचारियों की हर जायज मांग को शासन-प्रशासन से पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
Created On :   13 Feb 2025 5:34 PM IST