- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- विश्व प्रसिद्ध पन्ना के बल्देव जी...
Panna News: विश्व प्रसिद्ध पन्ना के बल्देव जी मंदिर भगवान हलधर महोत्सव की धूम, धूमधाम से ऐतिहासिक परंपरा के अनुसार भगवान बलराम का हुआ जन्म

- विश्व प्रसिद्ध पन्ना के बल्देव जी मंदिर भगवान हलधर महोत्सव की धूम
- धूमधाम से ऐतिहासिक परंपरा के अनुसार भगवान बलराम का हुआ जन्म
Panna News: मध्य प्रदेश के पन्ना में स्थित सुप्रसिद्ध बलदाऊ जी के मंदिर में आज दोपहर भगवान हलधर जी का जन्मोत्सव बडे धूमधाम के साथ मनाया गया। श्री कृष्ण के बडे भाई बलराम का भव्य और अनूठा मंदिर पन्ना शहर में स्थित है। आज हलछठ के दिन इसी विश्व प्रसिद्ध मंदिर में भगवान बलराम का जन्मोत्सव परंपरागत ढंग से मनाया गया। भगवान के बलराम के जन्मोत्सव में मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग की भागीदारी से भगवान हलधर महोत्सव श्रद्धा के साथ श्रद्धालुओ के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। इस मौके पर मंदिर को बडे ही आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रो से आने वाले हजारो श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नही करना पडे इसके लिए मंदिर में प्रवेश के लिए महिला तथा पुरूषो के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाये गए थे। हर वर्ष की तरह इस वर्ष को दिन को दोपहर १२ बजे पन्ना राज परिवार के महाराज छत्रसाल द्वितीय की उपस्थिति में भगवान हलधर का परंपरागत तरीके से जन्मोत्सव हुआ। जन्मोत्सव में बैण्ड-बाजो के साथ आतिशबाजी गूंजती रही।
हलधर जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सांसद विष्णु दत्त शर्मा, पूर्व मंत्री पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह, जिले के कलेक्टर सुरेश कुमार, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अशोक चतुर्वेदी भाजपा के जिला अध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा सहित प्रशासनिक अधिकारियों गणमान्य जनों ने पूजा अर्चना की और नागरिको तथा किसानो की सुख समृद्धि की कामना की गई। मंदिर में हजारो की संख्या में पुरूष व महिला श्रद्धालुओ की भीड़ रही। सुबह ११ बजे से ही श्रद्धालुओ का आने का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर के १२ बजते ही हलधर के जयकारो से बलदाऊ मंदिर गूंज उठा। मंदिर के गर्भगृह में परम्परागत तरीके से जन्म संस्कार आरती तथा भगवान के जन्म दर्शन हुए इस मौके पर उपस्थिति महिलाओ ने बधाई गीत गाये जिससे मंदिर प्रागंण का वातावरण और भी धार्मिक हो गया हलछठ के दिन भगवान बलदेव जी की पूजा परंपरागत ढंग से की गई महिलाओ ने व्रत रखकर मंदिर प्रागंण में बलदेव जी की पूजा की तथा परिवार व समाज की खुशहाली की मांग की गई। मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओ को हलछठ की पूजा के लिए आवश्यक व्यवस्थायें मंदिर समिति द्वारा की गई। भगवान के जन्मोत्सव के बाद श्रद्धालुओ को प्रसाद वितरण किया गया। मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा जन्मोत्सव पर गीता पाठ किया गया इसके साथ ही संस्कृति विभाग के तत्वाधान में श्रीकृष्ण पर्व भव्य सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन भी किया गया है।
Created On :   15 Aug 2025 11:29 AM IST