Panna News: अजयगढ़ में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा स्वच्छता का भी दिया संदेश, आयोजन में शामिल हुए पूर्व मंत्री पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह

अजयगढ़ में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा स्वच्छता का भी दिया संदेश, आयोजन में शामिल हुए पूर्व मंत्री पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह
  • अजयगढ़ में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा स्वच्छता का भी दिया संदेश
  • आयोजन में शामिल हुए पूर्व मंत्री पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह

Panna News: पन्ना विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व मे आज अजयगढ मे एक भव्य व विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसके पूर्व पन्ना विधायक के द्वारा ग्राम टिकुरिहा मे पहुंचकर वहाँ से एक विशाल वाहन तिरंगा यात्रा निकाली गई।यात्रा का उद्देश्य नगर के लोगो के मध्य देशभक्ति और स्वच्छता का संदेश देना था। इसी क्रम में 14 अगस्त को पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह व नगर परिषद अध्यक्ष सीता सरोज गुप्ता के नेतृत्व मे यह तिरंगा यात्रा नगर के जयस्तंभ चौराहे से प्रारंभ हुयी और नगर बस स्टैंड, बरियारपुर रोड,कछियाना मोहल्ला,छोटे स्टैण्ड से पुन: जयस्तंभ पर समाप्त हुई।इस अवसर पर पन्ना विधायक ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं बल्कि हमारी एकता अखंडता और देशभक्ति का जीवंत प्रतीक है।

तिरंगा हमारे स्वाभिमान क तिरंगा है हमारे पूर्वजों के बलिदान और स्वतंत्रता संग्राम की अमूल्य विरासत को याद करते हुए आज हर चेहरे पर गर्व और आंखों में देशभक्ति की चमक दिखाई दे रही है। कार्यक्रम मे भूतपूर्व सैनिको को पुष्पमाला पहनाकर व शाल श्री फल से सम्मान किया गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संजय सुल्लेरे, सुरेश यादव, विजय पटेल, मनोज प्रताप सिंह,बाबू सिंह व ब्रजेन्द्र खटीक, संदीप विश्वकर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता हीरा लाल गुप्ता,प्रमोद तिवारी, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, एसडीएम आलोक मार्को मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र सिंह,बीईओ बीडी रजक, बीआरसीसी अरविन्द सिंह, कनिष्ठ अभियंता अमरदीप सिंह परिहार, नंदपाल सिंह, बृन्दावन पटेल, बबलू कुशवाहा,मुलायम सिंह,रामभुवन मिश्रा,रवि रावत, संतु मिश्रा,महाविद्यालय प्राचार्य पुरुषोत्तम दास गुप्ता,जगदीश पाठक, राजबहादुर सिंह, उत्कृष्ट विद्यालय की प्राचार्य रागिनी नामदेव,अंकित मिश्रा,जन अभियान परिसद की क्षमा खरे,प्रमोद सिंह, नगर परिषद के उपयंत्री आर के बागरी व ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय जैन सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक व अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

Created On :   15 Aug 2025 11:33 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story