- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- महिलाओं ने रंगोली एवं मेंहदी के...
Panna News: महिलाओं ने रंगोली एवं मेंहदी के जरिए दिया देशभक्ति का संदेश

By - Bhaskar Hindi |15 Aug 2025 11:31 AM IST
- महिलाओं ने रंगोली एवं मेंहदी के जरिए दिया देशभक्ति का संदेश
Panna News: हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत पन्ना विकासखंड के रक्सेहा ग्राम में गुरुवार को स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा तिरंगा रैली निकालकर देशभक्ति और तिरंगा के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया। लोगों को अपने घर और प्रतिष्ठान में सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने हर घर तिरंगा की थीम पर आकर्षक रंगोली बनाई। साथ ही अपने हाथों में हर घर तिरंगा की मेंहदी रचाकर अभियान के बारे में भी जागरूक किया और देशभक्ति का संदेश दिया। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक तिरंगा भी लहराया।
Created On :   15 Aug 2025 11:31 AM IST
Next Story