Panna News: श्रीमदभगवत गीता ज्ञान प्रतियोगिता एवं विक्रमोत्सव आयोजन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

श्रीमदभगवत गीता ज्ञान प्रतियोगिता एवं विक्रमोत्सव आयोजन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से आगामी दिवस में गीता जयंती एवं विक्रमोत्सव का आयोजन किया जाएगा। गीता जयंती के पूर्व 25 नवम्बर तक जिला मुख्यालय में श्रीमदभगवत गीता ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

Panna News: संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से आगामी दिवस में गीता जयंती एवं विक्रमोत्सव का आयोजन किया जाएगा। गीता जयंती के पूर्व 25 नवम्बर तक जिला मुख्यालय में श्रीमदभगवत गीता ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन होगा। कलेक्टर ऊषा परमार ने उक्त कार्यक्रमों के आयोजन एवं पूर्व तैयारी के लिए अतिरिक्त सीईओ अशोक चतुर्वेदी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों को भी आवश्यक दायित्व सौंपा गया है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष भी गीता जयंती पर आगामी एक दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन होगा जबकि विक्रमोत्सव 2026 आगामी महाशिवरात्रि पर्व 15 फरवरी से शुरू होगा। इसके उपरांत 19 मार्च से जल गंगा संवर्धन अभियान भी आरंभ किया जाएगा। श्रीमदभगवत ज्ञान प्रतियोगिता ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। इसमें कारावास में निरूद्ध बंदियों की भागीदारी के साथ अन्य गतिविधियां भी सुनिश्चित की जाएंगी।

Created On :   21 Nov 2025 5:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story