- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- पन्ना नगर मंडल एवं ग्रामीण मंडल के...
Panna News: पन्ना नगर मंडल एवं ग्रामीण मंडल के तत्वाधान में स्थानीय पालीटेक्निक ग्राउंड में हो रहा आयोजित

Panna News: सांसद खेल महोत्सव का आज उत्साह के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा ने उपस्थित होकर खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत के साथ हुई। बड़ी संख्या में खिलाडियों, खेल प्रशिक्षकों और दर्शकों ने इस अवसर पर भाग लिया। महोत्सव में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन सहित कई प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी। मुख्य अतिथि श्री मिशा ने अपने संबोधन में कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं और ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को आगे बढऩे का अवसर मिलता है। उन्होंने बेहतर खेल सुविधाएँ उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।
उद्घाटन कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। आयोजन समिति ने बताया कि महोत्सव कई दिनों तक चलेगा और विजेताओं को समापन समारोह में सम्मानित किया जायगा। सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ ग्रामीण मंडल पन्ना द्वारा पॉलिटेक्निकल ग्राउंड में सभी प्रतिभागियों के साथ किया गया जिसमें सभी प्रकार के खेल खो-खो, कबड्डी, गोला फेंक, दौड़, कुश्ती और भी अन्य खेल का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल जिसमें मडला, हरषा, बगौंहा, तारा झरकुआ, जरधोवा, इटवांकला, मडैयन, नयापुरा के बच्चों ने भाग लिया।
शुभारंभ पर यह रहे उपस्थित
सांसद खेल महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सहित नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय, सांसद खेल महोत्सव सह संयोजक कमल लालवानी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह बाबी राजा, नगर मंडल अध्यक्ष कैलाश गुप्ता, संयोजक लक्ष्मी यादव, मंडल महामंत्री लोकेंद्र यादव, बलराम तिवारी, बृजेश शिवहरे जिला मंत्री कविता रैकवार, पार्षद राजकुमारी लोधी, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री शारदा पाठक, अमित परमार, राजेंद्र कुशवाहा, रवि पाण्डेय, शशांक वर्मा, सौरभ ओमर, सौरभ मिश्रा, रत्नेश पटेरिया, राकेश गुप्ता, मृत्युंजय अधिकारी, पूरन यादव, दीपेश व्यास एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी बंधुओ ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर सभी खिलाडियों का उत्साह वर्धन किया।
Created On :   5 Dec 2025 2:34 PM IST














