- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- चार दिन बाद शुरू हो सकी खरीदी...
Panna News: चार दिन बाद शुरू हो सकी खरीदी प्रक्रिया, किसानों ने ली राहत की सांस

By - Bhaskar Hindi |5 Dec 2025 2:25 PM IST
सरकार द्वारा एक दिसंबर से किसानों की उपज खरीदी शुरू करने के आदेश के बावजूद रैपुरा तहसील के खरीदी केंद्रों में प्रक्रिया चार दिन बंद रही। अंतत: 4 दिसंबर की देर शाम खरीदी कार्य प्रारंभ हो गया।
Panna News: सरकार द्वारा एक दिसंबर से किसानों की उपज खरीदी शुरू करने के आदेश के बावजूद रैपुरा तहसील के खरीदी केंद्रों में प्रक्रिया चार दिन बंद रही। अंतत: 4 दिसंबर की देर शाम खरीदी कार्य प्रारंभ हो गया। लंबे इंतज़ार के बाद किसानों की उपज अब मंडी में पहुंचने लगी है। जिससे किसानों ने राहत की सांस ली है। खरीदी केंद्रों में वारदाना उपलब्ध न होने और प्रारंभिक तैयारियां पूरी न होने के कारण दो दिन तक खरीदी शुरू नहीं हो सकी थी। अधिकारियों की बैठक और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के बाद सोमवार शाम को तुलाई प्रारंभ की गई। खरीदी शुरू होने से अब किसानों में उत्साह है और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी रहेगी।
Created On :   5 Dec 2025 2:25 PM IST
Next Story













