Panna News: बुजुर्गों के सकारात्मक विचार ही घर परिवार के लिए सुरक्षा कवच: ब्रह्माकुमारी

बुजुर्गों के सकारात्मक विचार ही घर परिवार के लिए सुरक्षा कवच: ब्रह्माकुमारी

Panna News: अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर ब्रह्माकुमारीज विद्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्रह्माकुमारी बहन ने सभी बुजुर्गों को शुभकामना देते हुए उनके स्वस्थ रहने की कामना की। यह कार्यक्रम संगम, गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन अभियान के तहत आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था संतुष्टता की आयु है इस आयु में कोई इच्छा नहीं रह जाती है।

वृद्धावस्था सिर्फ दातापन की ही है उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था में साक्षी भाव बहुत जरूरी है बुजुर्गों का असली कार्य केवल उमंग उत्साह बढ़ाना है। बुजुर्गों की वाणी हमारे लिए वरदान होती है बुजुर्गों के सकारात्मक विचार घर परिवार के लिए सुरक्षा कवच बन जाते हैं। इस अवसर पर सभी वृद्धजनों को सम्मानित किया गया व ईश्वरीय उपहार भेंट किए गए। सभी बुजुर्गों ने आंतरिक शांति एवं आंतरिक शक्ति का अनुभव किया व कार्यक्रम की सराहना की।

Created On :   5 Oct 2025 1:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story