Panna News: अल्प प्रवास पर रैपुरा पहुंचे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी

अल्प प्रवास पर रैपुरा पहुंचे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी

Panna News: गुरुवार की दोपहर को मध्यप्रदेश सरकार के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री धर्मेंद्र लोधी अल्प प्रवास पर रैपुरा पहुंचे। जहां भाजपा के पदाधिकारियों ने बैंड-बाजों के साथ उनका स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष सुखराम लोधी सहित भाजपा नेता धुव्र लोधी, रमेश सोनी एवं उमेश सोनी ने पटपरनाथ धाम एवं जोतपुर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए मांग की। जिस पर लोगों को पर्यटन मंत्री ने आश्वासन दिया है। इस दौरान जनपद सदस्य कमलेश बाल्मिकी, चंद्रदर्शन लोधी, पवन लोधी, बद्री प्रसाद लोधी, ब्रजेश लखा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Created On :   5 Oct 2025 1:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story