- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- गुनौर में कांग्रेस की संविधान बचाओ...
Panna News: गुनौर में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली की तैयारी बैठक संपन्न

- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी
- गुनौर में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली की तैयारी बैठक संपन्न
Panna News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी ने गुनौर विधानसभा मुख्यालय में संविधान बचाओ रैली के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवजीत सिंह भैया राजा की अध्यक्षता में व जिले के सह प्रभारी भूपेंद्र सिंह राहुल की उपस्थिति में हुई। इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संविधान पर हो रहे कथित हमलों के खिलाफ आवाज उठाने का आव्हान किया। उन्होंने सत्ताधारी सरकार पर देश की एकता और अखंडता से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए इसका पुरजोर विरोध करने का संकल्प लिया।
बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व प्रत्याशी जीवनलाल सिद्धार्थ, पूर्व विधायक महेंद्र बागरी, राजबहादुर पटेल, रामबहादुर द्विवेदी, सेवालाल पटेल, आनंद शुक्ला, भभूत सिंह राजपूत और गुनौर ब्लॉक अध्यक्ष अरुण बबलू गौतम शामिल थे। इसके अतिरिक्त संजय तिवारी, केसरी अहिरवार, शुभम बागरी, मनोज पाण्डेय, आशीष तिवारी, धर्मराज कश्यप, प्रमोद त्रिपाठी, तुलसी दास उरमलिया, बाल गोविंद पटेल, संदीप शुक्ला, जावेद खान, सुमेश चौधरी, मंडलम अध्यक्ष रामधार लोधी, मानवेंद्र सिंह, अरविंद्र मिश्रा, फोई लाल चौधरी, पन्नालाल साहू, सतोला चौधरी, शुभम तिवारी और राजीव लोचन मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Created On :   4 May 2025 2:09 PM IST