- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- महिला दिवस पर लोक कल्याण भूमिका...
Panna News: महिला दिवस पर लोक कल्याण भूमिका समिति द्वारा कार्यक्रम आयोजित

- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर
- लोक कल्याण भूमिका समिति द्वारा कार्यक्रम आयोजित
Panna News: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लोक कल्याण भूमिका समिति पन्ना और रिलायंस फाउंडेशन के वितीय सहयोग द्वारा सिरी गांव में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों को पहचानना उनके सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना और कृषि व अन्य क्षेत्रों में उनकी भूमिका को उजागर करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। इस मौके पर सिरी गांव की सरपंच श्रीमती इंद्राणी कुशवाहा, जनपद सदस्य सुदीप कुमार यादव और कृषि विज्ञान केंद्र, पन्ना के कृषि वैज्ञानिक डॉ. पी.एन. त्रिपाठी, डॉ. आर.के. जायसवाल, डॉ. रितेश बगौरा, एवं डॉ. रण विजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सरपंच श्रीमती इंद्राणी कुशवाहा ने गांव में महिलाओं और बेटियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए संगठित होने और योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।
कृषि में नवाचार और महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान
कार्यक्रम में चार महिलाओं श्रीमती पान बाई कुशवाहा, श्रीमती पप्पी कुशवाहा, श्रीमती मुनी बाई कुशवाहा और श्रीमती कांम बाई कुशवाहा को मशरूम और रंगीन गोभी की खेती में उच्च उत्पादन प्राप्त करने और अपनी आजीविका बढ़ाने में योगदान देने के लिए प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण भारद्वाज परियोजना प्रबंधक लोक कल्याण भूमिका समिति द्वारा किया गया। इस अवसर पर लोक कल्याण भूमिका समिति के सभी कर्मचारी अशोक कुमार रैकवार, आशीष वर्मा, सुधीर पटेल, अर्जुन यादव, पुष्पेंद्र दहायत, अजय शंकर व जय कुमार उपस्थित रहे।
Created On :   10 March 2025 12:15 PM IST