- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- प्राचीन भुवनेश्वर मंदिर में रामधुन...
Panna News: प्राचीन भुवनेश्वर मंदिर में रामधुन और शिवार्चन सम्पन्न

By - Bhaskar Hindi |28 Feb 2025 12:17 PM IST
- शिवरात्रि के अवसर पर अम्हां गांव में बांध के समीप
- प्राचीन भुवनेश्वर मंदिर में रामधुन और शिवार्चन सम्पन्न
Panna News: शिवरात्रि के अवसर पर अम्हां गांव में बांध के समीप स्थित भगवान भोलेनाथ का प्राचीन मंदिर स्थित है। जहां भुवनेश्वर के रूप में भगवान शिव विराजमान है। ज्ञात हो कि भुवनेश्वर मंदिर समूचे क्षेत्र की आस्था का केंद्र है। गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी रामधुन और शिवार्चन का कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न कराया गया। जिसमें सुबह से ही भक्तों का भोलेनाथ के दर्शनों के लिए तांता लगा रहा और 24 घण्टे अखण्ड रामधुन के साथ पूरे दिन और विशेषत: रात्रि में भूतभावन भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। कार्यक्रम का समापन विशाल भंडारे के साथ किया गया जिसमें बडी संख्या में क्षेत्र के भक्तगण सम्मलित हुए।
Created On :   28 Feb 2025 12:17 PM IST
Next Story