- Home
 - /
 - राज्य
 - /
 - मध्य प्रदेश
 - /
 - पन्ना
 - /
 - मोहन्द्रा में रामलीला का मंचन जारी,...
 
Panna News: मोहन्द्रा में रामलीला का मंचन जारी, दिखाया गया ताड़का वध

- मोहन्द्रा में रामलीला का मंचन जारी
 - दिखाया गया ताड़का वध
 
Panna News: नगर में चल रहे रामलीला मंचन में स्थानीय कलाकारों बेहतर तरीके से मुनि आगमन, ताडका वध और मारीच सुबाहु बध की लीला का मंचन किया गया। जिसमें असुरों के आतंक से भयभीत होकर मुनि विश्वमित्र राजा दशरथ के पास जाकर श्रीराम और लक्ष्मण को यज्ञ रक्षा हेतु मांगते हैं। मार्ग में ताडक वन में भयानक ताडका राक्षसी का वध भगवान श्रीराम द्वारा किया गया। इसके पश्चात मारीच और सुबाहु के दरबार में उपस्थित मंत्रियों द्वारा दर्शकों को खूब हंसाया गया और फिर भगवान श्रीराम द्वारा सुबाहु का वध किया गया एवं मारीच को बिना नोंक का बाण मारा। जिससे वह 100 योजन दूर समुद्र के उस पार जाकर गिरा। आगे के चरित्र में देवी अहिल्या का उद्धार, नगर दर्शन और मीना बाजार का मंचन किया जाएगा।
यह भी पढ़े -शाहनगर के मिनी स्टेडियम की हालत बदतर, शाम होते ही आसामाजिक बनाते हैं स्टेडियम को अपना डेरा, यहां-वहां छलकते हैं जाम
Created On :   7 Oct 2024 3:30 PM IST












