- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- दीपावली पर्व पर छात्र-छात्राओं ने...
Panna News: दीपावली पर्व पर छात्र-छात्राओं ने बनाई आकर्षक ड्राफ्ट व पेटिँग

Panna News: शहर के महारानी दुर्गा राज्य लक्ष्मी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दीपावली के पूर्व मासिक गतिविधियों के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने क्राफ्ट, ड्राइंग, पेंटिंग व डांस में उत्साह के साथ भाग लिया। जिसमें समापन समारोह में पुरुस्कार वितरण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि संस्था के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. विजय परमार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की सचिव कृष्णा कुमारीके द्वारा की गई। सर्वप्रथम अतिथिगणों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। संस्था प्राचार्य कृष्ण नारायण पाण्डेय द्वारा अतिथिगण का स्वागत पुष्पगुच्छ द्वारा किया गया। छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात विजेता व उपविजेता छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़े -नगर परिषद अध्यक्ष पति पर हुए गोलीकाण्ड का खुलासा, जानलेवा हमला करने वाला आरोपी युवक एवं साजिशकर्ता हुए गिरफ्तार
मुख्य अतिथि डॉ. विजय परमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी छात्रों को पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। खेलकूंद में सहभागिता करनी चाहिए क्योंकि यदि आपका शरीर स्वस्थ रहेगा तो मन भी स्वस्थ रहेगा और पढ़ाई में भी मन लगेगा। मोबाइल का उपयोग कम से कम करें। साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षक परिवार की भी प्रशंसा की। जिन्होंने छोटे-छोटे बच्चों को इस मुकाम तक पहुंचाया एवं विद्यालय की प्रगति के लिए मिलकर काम करने को प्रोत्साहित किया। संस्था की सचिव कृष्णा कुमारी ने भी सभी विधा के प्रभारियों की प्रशंसा की जिनके मार्गदर्शन में छात्रों ने उत्कृष्ट क्राफ्ट, ड्राइंग, पेंटिंग व डांस सीखे। कार्यक्रम के समापन में प्राचार्य कृष्ण नारायण पाण्डेय ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और अपेक्षा की आप सभी संस्था में इसी प्रकार उपस्थित होकर शिक्षक परिवार एवं छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाते रहेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ सभी शिक्षक परिवार उपस्थित रहा।
Created On :   19 Oct 2025 1:03 PM IST