- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- दैनिक भास्कर की खबर पर प्रशासन ने...
Panna News: दैनिक भास्कर की खबर पर प्रशासन ने लिया संज्ञान जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू

- पन्ना शहर के धाम मुहल्ला से बड़ी देविन मंदिर
- दैनिक भास्कर की खबर पर प्रशासन ने लिया संज्ञान जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू
Panna News: पन्ना शहर के धाम मुहल्ला से बड़ी देविन मंदिर और श्री प्राणनाथ मंदिर की ओर जाने वाली सडक़ की खस्ताहालत को लेकर दैनिक भास्कर में 20 सितंबर को प्रकाशित खबर का प्रशासन ने संज्ञान लिया है। खबर के प्रकाशन के बाद आज नगर पालिका परिषद पन्ना द्वारा इस जर्जर मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह मार्ग शहर के दो प्रमुख मंदिरों को जोड़ता है जिसके कारण यहां श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों का लगातार आवागमन रहता है। सडक़ की खराब हालत से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। दैनिक भास्कर ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।नगर पालिका के अधिकारी ने बताया कि जल्द ही सडक़ की मरम्मत का काम पूरा कर लिया जाएगा जिससे लोगों की आवाजाही आसान हो सकेगी। प्रशासन के इस त्वरित कदम की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं।
Created On :   22 Sept 2025 2:21 PM IST