- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- अपने अधिकार के लिए महिलाओं को स्वयं...
Panna News: अपने अधिकार के लिए महिलाओं को स्वयं आगे आना होगा: समीना यूसुफ

- सामाजिक संस्था पृथ्वी ट्रस्ट एवं विकास संवाद ने बृजपुर के ग्राम धनौजा में
- अपने अधिकार के लिए महिलाओं को स्वयं आगे आना होगा: समीना यूसुफ
Panna News: सामाजिक संस्था पृथ्वी ट्रस्ट एवं विकास संवाद ने बृजपुर के ग्राम धनौजा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया। इस आयोजन में 25 गाँव से चार-चार महिलाओं की भागीदारी हुई। जिन्होंने अपने गाँव एवं परिवार को आगे बढाने के लिए संघर्ष किया। विगत बर्षों की तरह इस बर्ष भी पृथ्वी ट्रस्ट ने गाँव में जाकर दस्तक महिला समूहों के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया जिसमे महिलाओं को आगे बढने और सशक्त बनाने हेतु संवाद किया गया। इस आयोजन में गाँधी ग्राम की तिरसिया बाई ने अपने बात रखते हुए कहा की जब मेरे पति की मृत्यु हुई तो मुझे लगा कि मेरे 2 बेटे और 1 बेटी है कैसे परिवार आगे चलेगा पढाई लिखाई का क्या होगा लेकिन संस्था की मदद से आज में खुद अपने क्षेत्र की कई महिलाओं को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दे रही हूँ और अपने घर में मशरूम उगा कर परिवार की आजीविका चला रही हूँ।
कार्यक्रम में पृथ्वी ट्रस्ट से समीना युसुफ ने कहा की हम लगातार आप सभी के गाँव में पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आजीविका के बिषय में काम करते है इस काम को करते करते संस्था को लगभग 10 बर्ष हो चुका है। कार्यक्रम में विकास संवाद से वैशाली सिंह बंजारा ने कहा की हम सब मिलकर प्रतिबर्ष अलग-अलग गाँव में दस्तक महिला समूहों के साथ मिलकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन करते है। इस आयोजन का मकसद होता है की जिन महिलाओं ने बेहतर काम किया है उनका सम्मान करे और अन्य महिला साथियों को प्रोत्साहित करें ताकि उन्हें देखकर अन्य महिलाये भी प्रेरित हों। कार्यक्रम का सफल संचालन बबली अहिरवार ने किया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दस्तक महिला समूह ग्राम धनौजा की अध्यक्ष रजनी गौंड, युवा साथी आनंद गौंड, दुर्गेश गौंड देविका राजगौंड एवं राधा गौंड की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Created On :   9 March 2025 1:50 PM IST