- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- गोवा में चमके पन्ना के हर्ष रैकवार,...
Panna News: गोवा में चमके पन्ना के हर्ष रैकवार, जीता राष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर मेडल

- गोवा में चमके पन्ना के हर्ष रैकवार
- जीता राष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर मेडल
Panna News: 17वीं यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप स्पोट्र्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया पेडम स्पोट्र्स काम्प्लेक्स मापुसा गोवा में आयोजित की गई जहां पन्ना के हर्ष रैकवार ने नेशनल सिल्वर मेडल जीत पन्ना का नाम रोशन किया। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से हर्ष रैकवार का 200 मीटर दौड़ में एथलीट चैंपियनशिप गोवा के लिए न केवल चयन हुए बल्कि हर्ष रैकवार ने सिल्वर मेडल जीतकर कर दिखाया। हर्ष रैकवार वही हैं जो पहले मलखम्भ खेल में जिले में प्रथम स्थान पाकर संभाग में खेले थे फिर वहां से प्रथम स्थान पाकर स्टेट में मेडल जीत कर जिले का नाम रोशन कर चुके है। उनकी माध्यमिक शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल डीपीएस सतना में हुई उसके बाद हाई स्कूल एवं फिजिकल स्पोर्ट हरियाणा के झज्जर स्थित विख्यात क्रिकेटर सहवाग इंटरनेशनल स्कूल में हुई।
मलखम्भ खेल न होने के कारण हर्ष रैकवार ने एथलीट में अपनी रुचि रखते हुए अपने आप को बढ़ाया। पिछले बार नेशनल गेम्स में बिहार पटना में 1600 मीटर दौड़ में भी हिस्सा ले चुके हैं। सहवाग इंटरनेशनल स्कूल में भी कई ट्राफियां ले चुके हैं। हरियाणा में योग में भी द्वितीय स्थान पाकर नाम रोशन कर चुके हैं। आगे बता दें की हर्ष रैकवार के पिता निषाद माँझी महासभा के जिला अध्यक्ष, समाजसेवी गौसेवक में अपनी पहचान बनाने वाले संतोष कुमार चाणक्य के छोटे बेटे हैं। उनकी माता कविता चाणक्य रैकवार हैं जो लगातार दो बार से भाजपा की पार्षद हैं जो अलग-अलग वार्डो से जीत चुकी हैं वर्तमान में वार्ड नं 13 से पार्षद हैं साथ ही भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री भी हैं। जो अपने सामाजिक कार्य एवं विकास के लिए जानी जाती हैं। हर्ष रैकवार की इस उपलब्धि के लिए जिलेवासियों ने हर्ष व्यक्त किया।
Created On :   15 Jun 2025 1:15 PM IST