Panna News: प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का किया गया प्रसारण

प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का किया गया प्रसारण
  • प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का किया गया प्रसारण
  • विभिन्न वार्डों में पन्ना विधायक नपा अध्यक्ष
  • भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने देखा प्रसारण

Panna News: शहर के कई वार्डों में रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सुना और लाईव प्रसारण देखा। जिसमें पूर्व मंत्री व पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा वार्ड क्रमांक ०६ में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। जिसमें पीएम नरेन्द्र मोदी ने आतंकवाद के विरुद्ध देशवासियों में व्याप्त आक्रोश और एकजुटता की सराहना की। साथ ही हमारी तीनों सेनाओं द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाक परस्त आतंकियों को मिट्टी में मिलाने शौर्य की प्रशंसा करते हुए सेना के वीर जवानों का अभिनंदन किया। पीएम नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के गढचिरौली जिले में नक्सल प्रभावित काटेझरी गांव का जिक्र करते हुए बताया कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया हो रही है। प्रधानमंत्री ने बताया कि गांव में पहली बार बस पहुंची तो लोगों ने ढोल-नगाडे बजाकर उसका स्वागत किया। माओवादी नक्सलवाद से प्रभावित छत्तीसगढ में भी अब आमूलचूल परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

पन्ना नगर के सभी बूथों में बढ-चढकर भाजपा नेता, कार्यकर्ता और नगरवासियों ने भाग लिया। जिसमें वार्ड नंबर 06 में पार्षद संतोष साहू के निवास पर बूथ नंबर 179 बूथ अध्यक्ष विक्रम शर्मा के साथ नगर मंडल अध्यक्ष कैलाश गुप्ता, रवि पाण्डेय, रत्नेश पटैरिया, अल्पेश शर्मा, नरेंद्र यादव, लक्ष्मी यादव सहित सैकडों भाजपा कार्यकताओं ने मन की बात सुनीं। इस दौरान पन्ना बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जेके राव तैलंग व कुंदन लाल साहू का पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने शाल श्रीफल के साथ सम्मान किया। वही वार्ड नंबर 10 आगरा मोहल्ला में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतानंद गौतम ने वार्ड नंबर 10 के पार्षद श्रीमति सुशीला अरविंद महाजन के निवास पर बूथ 185 बूथ अध्यक्ष मनमोहन यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी, वार्डवासी उपस्थित रहे। वही वार्ड नंबर 28 जनकपुर में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना विष्णु पाण्डेय, नगर मंडल उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, सोनू राजा के निवास पर बूथ नंबर 260 बूथ अध्यक्ष अनिल सोनी के साथ मन की बात सुनी जिसमें सभी वार्ड के निवासी उपस्थित रहे।

Created On :   26 May 2025 2:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story