पन्ना: महिलाओं द्वारा किया जा रहा संकीर्तन

महिलाओं द्वारा किया जा रहा संकीर्तन

डिजिटल डेस्क, शाहनगर नि.प्र.। नगर के बजरंग चौक में नगर की महिला श्रृद्धालुओं द्वारा शाम ४ बजे से श्री सीताराम संकीर्तन का भजन रात्रि ७ बजे तक किया जाता है। महिला मण्डल की अंजु बाई नामदेव ने बताया कि हमें महिला मंडल की सखी बाई नामदेव शीला बाई सहित लगभग एक दर्जन से अधिक महिलायें महीने के प्रत्येक मंगलवार को अपने-अपने घरों से ढोलक एवं संगीत में उपयोग किए जाने वाले वाद्य यंत्र लाकर श्री सीताराम संकीर्तन नगर की शांति के लिए करतीं हैं। महिलाओं का कहना है कि इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य यह है कि सनातन धर्म के प्रति अपने बच्चों में संस्कार डाल सकें।

Created On :   6 Dec 2023 6:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story