शाहनगर: एसडीएम ने मतदान केन्द्रों का किया दौरा

एसडीएम ने मतदान केन्द्रों का किया दौरा

डिजिटल डेस्क, शाहनगर नि.प्र.। शाहनगर एसडीएम श्रुति अग्रवाल ने शाहनगर विकासखण्ड स्थित मतदान केन्द्र खमतरा माध्यमिक शाला, आमा माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ तथा पंचायत के ग्राम रोजगार सहायक से मतदान केन्द्र में जेन्डर रेस्यो की स्थिति पर बातचीत की गई तथा कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशनुसार मतदाताओ के नाम जोडने जाने का कार्य दिनांक ११ सितम्बर तक किया जाना है। ऐसे में छूटी हुई महिला व पुरूष मतदाताओ के नाम वोटर लिस्ट में जुड जायें इस संबध मेें कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केन्द्र में जेन्डर रेस्यो की स्थिति संतुलित होनी चाहिए।

Created On :   10 Sept 2023 2:28 PM IST

Tags

Next Story