Panna News: श्रीराम नाम संकीर्तन का हुआ विश्राम, भंडारे में वितरित किया गया प्रसाद

श्रीराम नाम संकीर्तन का हुआ विश्राम, भंडारे में वितरित किया गया प्रसाद
  • श्रीराम नाम संकीर्तन का हुआ विश्राम
  • भंडारे में वितरित किया गया प्रसाद

Panna News: नगर के नया बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर में 30 मई को अखंड श्रीराम नाम संकीर्तन की बैठकी तथा 31 मई को कन्या भोज एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम उन श्रद्धापूर्ण आयोजनों की श्रृंखला का हिस्सा था जो बीते दस वर्षों से प्रत्येक शनिवार को निरंतर आयोजित हो रही है। साप्ताहिक संगीतमय श्रीरामचरित मानस हनुमान मंदिर समिति एवं रामनवमी उत्सव समिति द्वारा संचालित इस क्रमिक रामायण पाठ में श्रीरामचरितमानस के सम्पूर्ण पाठ के उपरांत धर्म प्रेमियों ने अखंड रामधुन में भाग लेकर वातावरण को भक्तिरस में डुबो दिया। विश्राम के अवसर पर पूर्णाहुति के बाद कन्या भोज के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें नगर ही नहीं आसपास के ग्रामीण अंचलों से आये श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में प्रसाद ग्रहण किया।

इस कार्यक्रम में न केवल धार्मिक आस्था का संचार किया बल्कि सेवा, समर्पण और सामाजिक समरसता की भी अद्वितीय मिसाल प्रस्तुत की गई। वर्षों से लगातार इस परंपरा को जीवंत बनाए रखने वाले आयोजकों और श्रद्धालु जनों का समर्पण सराहनीय रहा। युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठजनों की सक्रिय सहभागिता ने इस आयोजन को और भी भावपूर्ण बना दिया। अखंड श्रीराम नाम संकीर्तन के दौरान मंदिर प्रांगण राम भक्ति से सराबोर रहा। श्रीराम नाम की गूंज और भक्तों की एकाग्रता ने वातावरण को अलौकिक बना दिया। श्रद्धालुओं ने कहा कि यह आयोजन सलेहा की आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बन चुका है जो आने वाली पीढियों को धर्म, सेवा और एकता का संदेश देता रहेगा।

Created On :   2 Jun 2025 2:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story