पन्ना: दस लक्षण महापर्व पर्यूषण आज से

दस लक्षण महापर्व पर्यूषण आज से

डिजिटल डेस्क, देवेन्द्रनगर/बृजपुर नि.प्र.। जैन धर्म का प्रमुख पर्व पर्यूषण कल दिनांक १९ सितम्बर से प्रारंभ होगा। दस दिवसीय पर्यूषण पर्व के तहत प्रथम दिवस उत्तम क्षमा, द्वितीय द्विवस उत्तम मार्दव, तृतीय दिवस उत्तम आर्जव, चतुर्थ दिवस उत्तम शौंच, पंचम दिवस उत्तम सत्य, छठवें दिवस उत्तम संयम, सप्तम दिवस उत्तम तप, आठवें दिवस उत्तम त्याग, नौंवे दिवस उत्तम आकिंचन्य व दसवें दिन उत्तम ब्रह्मचर्य पर्व मनाया जायेगा। पर्यूषण पर्व का समापन अनंत चतुदर्शी को होगा। पर्यूषण पर्व के तहत धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। बृजपुर स्थित जैन मंदिर में पर्यूषण पर्व के आयोजन को लेकर जैन समाज के लोगों द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रहीं हैं। जैन धर्म के अनुसार लक्षण महापर्व के जो पर्व हैं उसका हर किसी को अपने जीवन में पालन करना चाहिए।

Created On :   19 Sep 2023 9:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story