- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- जिले में 742.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज
मौसम अपडेट: जिले में 742.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज

डिजिटल डेस्क, पन्ना। पन्ना जिले में इस वर्ष एक जून से 14 अगस्त तक 742.7 मिमी अर्थात 29.2 इंच औसत वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष उक्त अवधि में 683.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले की औसत वर्षा 1176.4 मिमी है।अधीक्षक भू अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार पवई में सर्वाधिक वर्षा 1067 मिमी और देवेन्द्रनगर में सबसे कम 487.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है जबकि वर्षामापी केन्द्र पन्ना में 624.2 मिमी, गुनौर में 664.2 मिमी, अमानगंज में 792.1 मिमी, सिमरिया में 944.5 मिमी, शाहनगर में 696.2 मिमी, रैपुरा में 795.9 मिमी और अजयगढ में 612.4 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
यह भी पढ़े -जैन समाज बड़ा मंदिर धाम पन्ना के पदाधिकारियो के चुनाव सम्पन्न, नरेन्द्र जैन बने अध्यक्ष
Created On :   15 Aug 2024 9:41 AM IST
Next Story












