- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- उत्तम सत्य धर्म के साथ मनाया गया...
Panna News: उत्तम सत्य धर्म के साथ मनाया गया पर्यूषण पर्व का पांचवा दिन

- उत्तम सत्य धर्म के साथ मनाया गया पर्यूषण पर्व का पांचवा दिन
Panna News: श्री 1008 चिंतामणि पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर धाम पन्ना में पर्यूषण पर्व का पांचवा दिन उत्तम सत्य धर्म मुनि श्री 108 हेमदत्त सागर जी व मुनि श्री 108 हिमदत्त सागर जी के ससंघ सानिध्य में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। दिन की शुरुआत राष्ट्रसंत मुनि श्री 108 तरुण सागर जी महाराज की पुण्यतिथि के साथ हुई जिनकी पूजन-अर्घ के बाद भगवान की भव्य पूजा अर्चना संपन्न हुई। मुनिश्री ने अपनी देशना में श्रावकों को संबोधित करते हुए कहा कि जो सत्य है वही धर्म है। सत्य अनेक दोषों का निवारण करने वाला है और वर्तमान व परभव दोनों में ही सुख का कारण बनता है। असत्यवादी सदा निंदा का पात्र होता है और विपरीत गति को धारण करता है। उन्होंने बताया कि असत्य का सबसे बड़ा कारण लोभ और भय है।
लोभ में आकर मनुष्य स्वार्थवश झूठ बोलता है और भय में आकर विपत्ति से बचने हेतु असत्य का सहारा लेता है जबकि असत्य से अल्पकालिक लाभ मिलकर अंत में बड़ी हानि होती है। हमें विपत्ति कितनी भी बड़ी क्यों न हो सत्य का ही साथ देना चाहिए। संध्याकाल में मुनिश्री ने सभी को अपने पापों के प्रायश्चित के लिए प्रतिकमण कराया तथा भावपूर्ण वातावरण में सम्मेद शिखरजी की वंदना भी कराई। इसके साथ ही पूर्व में आयोजित भजन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। 18 वर्ष से ऊपर वर्ग में प्रथम, निधी-जीवन जैन, द्वितीय प्रियल-नितिन जैन, तृतीय कुं. नयनसी जैन, कु. भूमि ;गुनगुन जैन, हिमानी-षनी जैन को प्राप्त हुआ वहीं 18 वर्ष से कम वर्ग में प्रथम स्थान तरु जैन द्वितीय आन्या जैन, तृतीय वीर जैन, आद्या जैन को प्राप्त हुआ। आगे पर्यूषण पर्व के अवसर पर रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत तीर्थ बताओ ईनाम पाओ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
Created On :   2 Sept 2025 12:27 PM IST