- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- स्वतंत्रता दिवस पर सांची पेडा एवं...
स्वतंत्रता दिवस पर सांची पेडा एवं मिष्ठान का करें उपयोग

By - Bhaskar Hindi |13 Aug 2023 5:51 AM
डिजिटल डेस्क, पन्ना। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर झण्डा वंदन के अवसर पर शासकीय, अद्र्धशासकीय, निजी कार्यालयों तथा शैक्षणिक संस्थाओं इत्यादि में विभिन्न प्रकार की मिठाईयां वितरित की जाती हैं। इस संबंध में म.प्र. राज्य सहकारी डेयरी फेडरेशन लिमिटेड भोपाल द्वारा दुग्ध संघों द्वारा निर्मित सांची के पेडा व अन्य मिठाईयों का उपयोग करने के संबंध में कहा गया है। रियायती दर पर पेडा एवं अन्य उत्पाद प्राप्त करने के लिए बुंदेलखण्ड सहकारी दुग्ध संघ सिरोंजा सागर एवं नोडल अधिकारी मुकेश कौशल के मोबाइल नंबर 9752265003 पर संपर्क किया जा सकता है।
Created On : 13 Aug 2023 5:51 AM
Next Story