पन्ना: राष्ट्रीय गणित दिवस पर आयोजित होंगे साप्ताहिक कार्यक्रम

राष्ट्रीय गणित दिवस पर आयोजित होंगे साप्ताहिक कार्यक्रम

डिजिटल डेस्क, पन्ना। महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जंयती २२ दिसम्बर राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाई जायेगी। राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालयों में साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस संबंध में राज्य शिक्षा केन्द्र के अपर संचालक उमा महेश्वरी द्वारा आयोजन के संबंध में जारी किए निर्देश जिला शिक्षा केन्द्र को प्राप्त हुए है। जिसमें एक सप्ताह तक गणित से संबंधित कार्यक्रम के आयोजन के तहत गणित की वैकल्पिक विधियों प्रारंम्भिक एवं माध्यमिक स्तर की कक्षाओं की पाठय पुस्तक के अंत में परिशिष्ट के रूप में दिए गए जोड़, घटना, गुणा एवं भाग तथा इनके उत्तर की जंाच से संबंधित अनेकों विधियां बताई गई है।

जो बच्चों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में मददगार साबित हो सकती है। इसका अभ्यास बच्चों करवाया जाये इसके साथ ही गणित प्रार्दश, गणित चार्ट, गणितीय रंगोली से श्रीनिवास रामानुजन के जीवन पर चित्रकला पहाड़ा जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। निबंध लेखन, तत्कालीक भाषण, मानसिक गणित पर आधारित गणित प्रश्नोंत्तरी, गणित की वैकल्पिक गतिविधियां आदि पर गतिविधि तथा प्रतियोगिताओं के आयोजन के संबंध में निर्देशित किया गया साथ ही साथ भारतीय गणितज्ञों के संक्षिप्त परिचय और उनके द्वारा किए गए कार्याे की जानकारी बच्चों को कार्यक्रम एवं कक्षाओं में दिए जाने के निर्देश दिए गए है।

Created On :   17 Dec 2023 11:28 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story