पन्ना: युवक कांग्रेस की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

युवक कांग्रेस की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

डिजिटल डेस्क, पन्ना। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रभारी मध्य प्रदेश अखलेश यादव व प्रभारी कृष्णा हरी जी मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया व पन्ना के प्रभारी अभिषेक परमार की सहमति से युवा कांग्रेस पन्ना के जिलाध्यक्ष स्वतंत्रत प्रभाकर अवस्थी ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। श्री अवस्थी ने बताया कि पूर्व में गठित कार्यकारिणी यथावत रहेगी तथा नवीन गठित कार्यकारिणी में विजय प्रताप सिंह, जीतेन्द्र लोधी, हिमांशु शर्मा व नवीन सिंह को जिला सचिव बनाया गया है। ऋषभ सिंह परमार को ब्लाक अध्यक्ष अमानगंज, अंकित रजक को नगर अध्यक्ष पन्ना, देवराज सिंह बुंदेला ब्लाक अध्यक्ष ककरहटी, मृदुल अग्रवाल ब्लाक अध्यक्ष रैपुरा, राज खान ब्लाक अध्यक्ष पन्ना, मनीष कुमार ब्लाक अध्यक्ष धरमपुर, कुलदीप चतुर्वेदी ब्लाक अध्यक्ष पवई, ऋषभ गर्ग ब्लाक अध्यक्ष देेवेन्द्रनगर, दीपक तिवारी ब्लाक अध्यक्ष गुनौर व जीतू यादव को आईटी सेल प्रभारी, सुरेन्द्र मिश्रा मण्डल अध्यक्ष बृजपुर व अनिल शिवहरे मण्डल अध्यक्ष मंडला बनाया गया है। हंसराज गुड्डु बागरी, पवन मिश्रा, अनीस पिंकू सिद्दकी को जिला उपाध्यक्ष, इंद्रपाल पटेल जिला, सौरभ पाठक, पुष्पेन्द्र सिंह राजपूत, आनंद यादव, अवधेश द्विवेदी, विकास तिवारी, राहुल रावत, पुष्पेन्द्र सोनी, रियासत खान, अरविन्द सोनी, राघवेन्द्र सिंह परमार, नीरज लोधी को जिला महासचिव, मुकेश कुमार बागरी, प्रीतम लोधी, लवकुश पटेल, कुलदीप मिश्रा, विजय मिश्रा, सोहेल खान, अंजुल ङ्क्षसह चौहान, सुन्दरम रैकवार, नसीम खान, अमन खान, सत्यम उपाध्याय, सुंदरम गर्ग, नीरज गोस्वामी व श्रीकांत वर्मा को जिला सचिव बनाया गया है। युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष पन्ना स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी ने सभी को बधाई देते हुए आशा की है कि वह संगठन की मंशानुरूप कार्य करते हुए युवा कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेंगे।

Created On :   8 Oct 2023 8:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story