- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पुणे
- /
- सामाजिक न्याय के लिए लंबा सफर तय...
Pune City News: सामाजिक न्याय के लिए लंबा सफर तय करना होगा: कसबे

भास्कर न्यूज, पुणे। आरक्षण के अधिकार के लिए लहूजी शक्ति सेना की ओर से मुंबई से शुरू की गई आरक्षण क्रांति पदयात्रा 6 नवंबर की दोपहर पुणे पहुंची। खड़की में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सभी ने लहूजी वस्ताद सालवे की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्था के अध्यक्ष विष्णु कसबे ने समाज के लोगों को बताया कि सामाजिक न्याय के लिए लंबा सफर तय करना होगा।
-मनपा आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
पाटिल इस्टेट में लहूजी शक्ति सेना की नई शाखा का शुभारंभ हुआ। शिवाजीनगर विधानसभा अध्यक्ष विशाल ढावरे ने इसका उद्धाटन किया। पदयात्रा पुणे महानगरपालिका पहुंची। मनपा उपायुक्त ज्ञानेश्वर ढाकणे ने प्रतिनिधिमंडल से ज्ञापन स्वीकार किया। इसके बाद शनिवार वाड़ा परिसर में स्वागत किया गया। इसके पश्चात मामलेदार कचहरी स्थित उमाजी नाईक स्मारक और लहूजी वस्ताद तालीम का दर्शन लोगों ने किया। फैशन स्ट्रीट परिसर के कांबले मैदान में स्थित जीके कॉम्प्लेक्स में संस्था का के 1000 वर्ग फीट का केंद्रीय कार्यालय खोला गया। कार्यालय उन्नत सामाजिक संस्था के अध्यक्ष जावेद खान द्वारा स्थायी उपयोग के लिए उपलब्ध कराया गया है। बाद में पदयात्रा भिगवण होते हुए बार्शी के लिए निकल गई। लातूर, आंबेजोगाई, परली, नांदेड़, अमरावती होते हुए 12 दिसंबर को नागपुर के यशवंतराव चव्हाण स्टेडियम पहुंचेगी। अशोक लोखंडे, नेटके, नितिन वायदंडे, नितिन दोड़के, किरण थोरात, अनिकेत हजारे, शंकर तायड़े, छतू कसबे समेत लगभग 25 लहू सैनिक यात्रा में शामिल हुए।
Created On :   8 Nov 2025 4:56 PM IST












