पुणे: अमृता फडणवीस ने गाया देवेंद्र फडणवीस का लिखा हुए गाना, जल्द होगा लॉन्च

अमृता फडणवीस ने गाया देवेंद्र फडणवीस का लिखा हुए गाना, जल्द होगा लॉन्च
  • अमृता फडनवीस की गायकी पूरे महाराष्ट्र में मशहूर
  • पुणे में नमो वॉकथॉन वॉक फॉर नेशन कार्यक्रम
  • देवेन्द्र फडणवीस का गाना जल्द ही रिलीज होगा

डिजिटल डेस्क, पुणे। अमृता फडनवीस की गायकी पूरे महाराष्ट्र में मशहूर हो गई। उनकी गायकी को सोशल मीडिया पर भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने भी एक गाना लिखने की कोशिश की है। रविवार को पुणे में नमो वॉकथॉन वॉक फॉर नेशन कार्यक्रम के लिए पहुंची अमृता फड़णवीस ने खुद इसकी जानकारी दी और यह भी कहा है कि देवेन्द्र फडणवीस का गाना जल्द ही रिलीज होगा।

अमृता फड़णवीस ने कहा, देवेंद्र फड़नवीस ने श्रीराम पर एक गीत लिखा है। संगीत अजय अतुल ने दिया है। और मैंने इसमें गाना भी गाया। ये बात मैं आज पहली बार कह रही हूं। ये गाना जल्द ही रिलीज किया जाएगा। कल अयोध्या में प्रभु श्री राम प्राणप्रतिष्ठा समारोह मनाया जाएगा। इस मौके पर देशभर में दिवाली की तरह यह त्योहार मनाया जा रहा है।

इस बारे में बात करते हुए अमृता फड़णवीस ने कहा, यह खुशी की बात है कि भगवान श्री राम अयोध्या में विराजमान होंगे। यह सपना भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण पूरा होगा, सही निर्णय के कारण यह हो रहा है।

अमृता फड़नवीस ने कहा देश का माहौल रामामय हो गया है। उन्होंने साफ कहा है कि मैं उद्धव ठाकरे के बारे में बात नहीं कर सकती। कांग्रेस की बात करें तो अमृता फड़णवीस ने उनकी आलोचना की है। उन्होंने कहा, ''देवेंद्र जी ने कहा है कि मोदी जी ने कहा कि कांग्रेस अच्छा काम कर रही है।

फिर भी वे कहेंगे कि यह ग़लत है, उनका काम हर चीज़ का विरोध करना है। इस दौरान अमृता फड़नवीस ने महिलाओं से अपील करते कहा, यह बहुत अच्छी पहल है। यह ऊर्जा महिलाओं में पाई जा सकती है। सुबह उठकर अपने ऊपर ध्यान दो। मैं अपने ऊपर ध्यान देती हूं इसलिए चमकती रहती हूं, आप भी ध्यान दो तो आप भी चमकोगे।

Created On :   22 Jan 2024 12:40 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story