Pune City News: जैन समुदाय के अधिक लोगों को मिले टिकट

जैन समुदाय के अधिक लोगों को मिले टिकट
जैन राजनीतिक फोरम की बैठक में निर्णय

भास्कर न्यूज, पुणे। सकल जैन संघ-पुणे की ओर से कोंढवा के जय जिनेंद्र प्रतिष्ठान में जैन राजनीतिक फोरम की बैठक हुई। पुणे के सर्वांगीण विकास के लिए जैन समाज हर क्षेत्र में नि:स्वार्थ भावना से तन मन धन से काम कर रहा है। विकास के हरेक कार्य में प्रभावी रुप से भागीदार बढ़ाने के लिए राजनीतिक फोरम की बैठक ली गई। समाज के विकास कामों की समीक्षा की गई। राजनीति के क्षेत्र में जैन समाज की भागीदारी बढ़ा कर समाज की आवाज सरकार तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। बैठक में विविध राजनैतिक दलों से जुड़े इच्छुक जैन उम्मीदवारों ने भी अपने विचार रखे।

-समाज के सामने आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई

समाज के सामने आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। आगामी पुणे मनपा चुनाव को सामने रखकर विभिन्न दलों की ओर से चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त करते हुए जैन समाज के लिए उपयोगी योजना का जिक्र किया गया। सकल जैन संघ की ओर से अधिक से अधिक जैन समुदाय लोगों को उम्मीदवारी मिले ताकि समाज का भला हो सके। अचल जैन, हरेश शाह, अभय छाजेड़, अनिल गेलडा ,राजेंद्र सुराना, समीर जैन, पोपट ओसवाल, नितिन जैन, प्रकाश बाफना ,निलेश शाह, भरत सुराना, अल्पेश गोगरी , गौतम छाजेड़ ,निमेश शाह, अक्षय जैन, अरुण कटारिया, डिंपल ओसवाल, जया बोरा, निलेश नवलखा, अरविंद कोठारी , जिनेंद्र कावेडिया , सुशील राठौड़, अक्षिता गांधी , वृषभ सिंघवी, अरविंद जैन , अभिजित शाह , अजय जैन आदि इस समय उपस्थित थे।

Created On :   10 Nov 2025 4:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story