Rewa News: रीवा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष कार्यक्रम आयोजित किया गया

डिजिटल डेस्क,रीवा। संविधान दिवस के अवसर पर आज अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के सामाजिक संगठनों द्वारा रीवा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा भारतीय संविधान की मूल प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया।
कार्यक्रम में संविधान के मूल्यों, समानता, स्वतंत्रता, बंधुता, सामाजिक न्याय एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। साथ ही संविधान की विचारधारा और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संवैधानिक अधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता लाने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर अरुण सिंह मुन्ना, छोटेलाल रजक, राहुल वर्मा, आकाश रावत, एडवोकेट सिद्धार्थ वर्मा, रामसुझान बौद्ध, रविराज बौद्ध, अविराज बौद्ध, जेपी कुशवाहा सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी उपस्थित लोगों ने संविधान की रक्षा, सामाजिक समरसता और समान अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
Created On :  
