रीवा न्यूज: छेडख़ानी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

छेडख़ानी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी

डिजिटल न्यूज रीवा किशोरी से छेडख़ानी के मामले में फरार आरोपी को सेमरिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी विकास सिंह पटेल पिता बलवंत २२ वर्ष निवासी रहट रतेंगी टोला थाना सेमरिया ने किशोरी से छेडख़ानी करने के साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी, जिसे मुखबिर से सूचना पर पकड़ा गया है।

पहले भी किया ऐसा अपराध...

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध पूर्व से भी छेडख़ानी का एक अपराध पंजीबद्ध है। इस शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है।


Created On :   22 July 2026 8:39 PM IST

Tags

Next Story