- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- दंपति से लूट करने वाले बदमाश यूपी...
Rewa news: दंपति से लूट करने वाले बदमाश यूपी के निकले

डिजिटल न्यूज़ रीवा
जिले के जनेह थाना क्षेत्र में बाइक सवार दंपति से लूट करने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना को अंजाम देने वाले बदमाश यूपी के निकले हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी वैभव केशरवानी पिता तीरथ प्रसाद १९ वर्ष एवं निखिल रजक पिता स्व. शिवनरेश २० वर्ष दोनों निवासी रेलवे फाटक के पास शंकरगढ़ थाना शंकरगढ़ जिला प्रयागराज यूपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
थाना प्रभारी प्रवीण उपाध्याय ने बताया कि १६ जुलाई को मुकेश वर्मा निवासी पनिहाई थाना बरगढ़ जिला चित्रकूट की रिपोर्ट पर बीएनएस की धारा ३०९(६) एवं ११/१३ मप्र डकैती एवं व्यपहरण प्रभावित क्षेत्र अधिनियम का अपराध कायम किया गया था। फरियादी मुकेश बाइक से अपनी पत्नी और बच्चे को लेकर शंकरगढ़ जा रहा था, इसी दौरान पटहट चौराहे से सूती रोड में बाइक सवार बदमाशों ने लूट की घटना की थी। बदमाशों ने मुकेश की जेब से १ हजार रुपए निकालने के साथ ही उसकी पत्नी के गले से लॉकेट लगी माला तोड़ ली थी। विरोध करने पर धक्का लेकर भाग गए थे। इस घटना में पत्नी के सिर पर चोट भी आई थी।
बदमाशों तक ऐसे पहुंची पुलिस
इस घटना पर पुलिस ने बदमाशों का पता लगाने के लिए घटनास्थल से लगभग १० किलोमीटर की दूरी तक के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके बाद आरोपियों को चिंहित किया और उन्हें पकडऩे में सफलता मिली। आरोपियों से लूटे गई लॉकेट सहित घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है।
Created On :   22 July 2026 7:45 PM IST











