- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रीवा
- /
- ट्रक में ठूंस-ठूंसकर बकरियां ले जा...
Rewa News: ट्रक में ठूंस-ठूंसकर बकरियां ले जा रहे थे नागपुर

डिजिटल डेस्क,रीवा। ट्रक में बकरे और बकरियों को ठूंस-ठूंसकर नागपुर ले जाने वाले आधा दर्जन आरोपियों को गुढ़ पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ट्रक में ढाई सौ से ज्यादा बकरे और बकरियां लोड थे। बुधवार की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर इस ट्रक को रोका और तलाशी ली।
बकरियों से भरे ट्रक को पुलिस द्वारा थाने ले जाया गया है। वहीं बकरियों को ट्रक से निकलवाकर इन्हें सुरक्षित कराया गया है। पुलिस द्वारा इनके लिए भोजन-पानी की व्यवस्था की गई। प्रारंभिक जानकारी में यह बात सामने आई है कि रीवा जिले से ही इस बकरियों को ट्रक में भरा गया और नागपुर ले जाना था। लेकिन इसकी जानकारी पुलिस को मिल गई। इस मामले में गुढ़ थाना प्रभारी पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि इस मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Created On :   22 July 2026 10:22 PM IST











